Hamara Hathras

Latest News

आज की ताजा खबर

मुरसान : खेत की मेड़ पर लगा पत्थर उखाड़ने को लेकर विवाद, मारपीट में जीभ काटने का आरोप; दो पर मुकदमा

हाथरस (मुरसान) 26 अगस्त। क्षेत्र के फुसकरा गांव में खेत की मेड़ पर लगे पत्थर को उखाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की जीभ काट ली गई, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फुसकरा गांव निवासी जगदीश सिंह के अनुसार, वह 22 अगस्त की शाम अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी छोटे सिंह पुत्र बलबीर सिंह और उनकी पत्नी खेत की मेड़ पर लगा पत्थर कथित रूप से उखाड़ रहे थे। जगदीश सिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। जगदीश सिंह का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी गर्दन दबाई गई और उनकी जीभ दांत से काट ली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 25 अगस्त की रात एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

August 26, 2026

मुरसान : खेत की मेड़ पर लगा पत्थर उखाड़ने को लेकर विवाद, मारपीट में जीभ काटने का आरोप; दो पर मुकदमा

और पढ़ें

सादाबाद : मावा, मिठाई की नमूने लिए, दूध नष्ट कराया, पुलिस, प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे की कई दुकानों पर की छापेमारी

और पढ़ें

सादाबाद : कस्बे में रही जूलूस ए मोहम्मदी की धूम, ईद उल मीलाद उन नबी के मौके पर हजरत मोहम्मद साहब की शान में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

और पढ़ें

सादाबाद : जमाखोरी की आशंका के चलते छापेमारी, डीएम के निर्देश पर टीम ने कस्बे के चीनी गोदामों में की स्टॉक की जांच

और पढ़ें

सादाबाद : एसडीएम से वार्ता के बाद भी खत्म नहीं हुआ धरना, जल्द कोल्ड स्टोरेज संचालक, किसान और अफसरों के बीच हो सकती है बैठक

और पढ़ें

सादाबाद : घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, पीड़िता के पिता ने गांव के युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें

हाथरस शहर

सादाबाद

सिकंदराराऊ

सासनी

नौकरियां

हाथरस की एक प्रतिष्ठित संस्था के लिए सुपरवाइजर की आवश्यकता है, नीचे दिए गए नंबरों पर आज ही संपर्क करें……

हाथरस की एक प्रतिष्ठित संस्था के लिए सुपरवाइजर की आवश्यकता है, नीचे दिए गए नंबरों पर आज ही संपर्क करें……

August 20, 2026
हाथरस के आगरा रोड स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में पीजीटी और टीजीटी कंप्यूटर साइंस के अध्यापकों की आवश्यकता है, तुरंत संपर्क करें ….

हाथरस के आगरा रोड स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में पीजीटी और टीजीटी कंप्यूटर साइंस के अध्यापकों की आवश्यकता है, तुरंत संपर्क करें ….

July 23, 2026
पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: CAPF और असम राइफल्स भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, आयु सीमा और परीक्षा में भी राहत

पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: CAPF और असम राइफल्स भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, आयु सीमा और परीक्षा में भी राहत

July 22, 2026
IBPS PO/MT भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जुलाई तक करें अप्लाई, पद बढ़कर 7,365 हुए

IBPS PO/MT भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जुलाई तक करें अप्लाई, पद बढ़कर 7,365 हुए

July 22, 2026
भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर : 6 से 13 अगस्त तक बरेली में सेना भर्ती रैली, हाथरस सहित कई जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका, हाथरस के अभ्यर्थी 8 अगस्त को करें रिपोर्ट

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर : 6 से 13 अगस्त तक बरेली में सेना भर्ती रैली, हाथरस सहित कई जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका, हाथरस के अभ्यर्थी 8 अगस्त को करें रिपोर्ट

July 21, 2026

Facebook Page

X (Twitter)

Advertisement

खेल

आसपास

News Category

देश-विदेश

NEET पेपर लीक विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजा पत्र

July 25, 2026

पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: CAPF और असम राइफल्स भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, आयु सीमा और परीक्षा में भी राहत

July 22, 2026

IBPS PO/MT भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जुलाई तक करें अप्लाई, पद बढ़कर 7,365 हुए

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही CJP ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सौंपा ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुक की रिहाई और मुआवजा आदि तीन मांगें रखीं

July 20, 2026

वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 बचाए गए

July 11, 2026

ट्रंप ने आज रात ईरान पर ज़ोरदार हमले की चेतावनी दी, ट्रंप का बड़ा दावा – ईरान के साथ सीजफायर खत्म, सैन्य कार्रवाई तेज करने के दिए संकेत, दोनों देशों के बीच फिर बढ़ा तनाव

July 8, 2026

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया

June 27, 2026

तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, 20 बागी सांसदों ने अलग राह चुनी, 22 सांसदों का दावा, NDA को समर्थन का ऐलान

June 14, 2026

You cannot copy content of this page