
हाथरस 28 जुलाई। आगामी 4 एवं 5 अगस्त 2026 को आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला खेल कार्यालय, हाथरस में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल का आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया विष्णु कौशिक, साधना एवं इन्दू शर्मा ने संपन्न कराई, जबकि कबड्डी के चयन ट्रायल श्रीमती सीमा सागर, दीपा एवं मनोज राणा द्वारा लिए गए। चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगी। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 29 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
जिम्नास्टिक (महिला) में चयनित खिलाड़ी: अन्वेषा, नैना, पूर्वी, कशिश शर्मा, रश्मिका एवं परी।
कबड्डी (महिला) में चयनित खिलाड़ी: सपना, अनंजी, कविता, सपना भारती, नंदनी, सुमन, प्राची एवं खुशी।
जिला खेल विभाग ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।







