Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

आज की ताजा खबर

बिटिया बचाओ अभियान की अनूठी पहल, छोटी दीपावली पर मनाया बेटी पर्व

हाथरस 08 नवम्बर । बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार एवं पर्यावरणविद् भवतोष मिश्र के नेतृत्व में छोटी दीपावली को ‘बेटी पर्व’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भवतोष मिश्र सहित जिले के तमाम लोगों ने बेटियों की कुशलता, खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए व्रत रखा। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका मार्केट स्थित शांति नर्सिंग होम में भर्ती तीन नवजात बेटियों को बेबी केयर किट प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त दो बेबी केयर किट नर्सिंग होम प्रबंधन को इस उद्देश्य से सौंपी गईं कि शनिवार या रविवार को अस्पताल में जन्म लेने वाली अन्य बेटियों को भी ये किट भेंट की जा सकें। इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉ. दीपिका शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। पर्यावरणविद् भवतोष मिश्र ने कहा कि दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है, लेकिन विडंबना है कि आज भी बेटियों और महिलाओं को दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों का सामना करना पड़ता है। जिस देश में वर्ष में दो बार नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या पूजन की गौरवशाली परंपरा है, वहां ऐसी कुरीतियां सभ्य समाज के माथे पर कलंक हैं। इन्हें मिटाने के लिए बिटिया बचाओ अभियान को जनांदोलन में तब्दील करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ और हरतालिका तीज तथा संतान की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का निर्जला व्रत रखती हैं। इसी भावना से प्रेरित होकर बेटियों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने तथा उनकी कुशलता एवं प्रगति की कामना के उद्देश्य से उन्होंने कई वर्ष पूर्व छोटी दीपावली को बेटी पर्व के रूप में मनाने और व्रत रखने की शुरुआत की थी। यह परंपरा लगातार जारी है। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक डॉ. राजेश गौतम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका शर्मा, प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी नेता संदीप दीपक, दुर्गा प्रसाद पोरवाल एडवोकेट तथा व्यापारी नेता हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने बिटिया बचाओ अभियान की सराहना करते हुए इसमें पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। शांति नर्सिंग होम में जिन माताओं ने नवजात बेटियों को जन्म दिया, उनमें मंडी समिति निवासी रितु, महमदपुर निवासी एवं वर्तमान में खंदारी गढ़ी में रह रहीं मुन्तिशा तथा जलेसर निवासी राखी शामिल हैं। इस दौरान प्रेमलता, सचिन सूर्यवंशी और हिमांशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

November 8, 2026
बिटिया बचाओ अभियान की अनूठी पहल, छोटी दीपावली पर मनाया बेटी पर्व

बिटिया बचाओ अभियान की अनूठी पहल, छोटी दीपावली पर मनाया बेटी पर्व

और पढ़ें
दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति पर पीटने का आरोप

दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति पर पीटने का आरोप

और पढ़ें
15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

और पढ़ें
बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, जेठ-सास और ससुर पर आरोप

बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, जेठ-सास और ससुर पर आरोप

और पढ़ें
पुराने मुकदमे की रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने आई मां को भी किया घायल

पुराने मुकदमे की रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने आई मां को भी किया घायल

और पढ़ें
खेत में करब रखने के विवाद में रिटायर्ड फौजी के घर पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट कर महिला को किया घायल

खेत में करब रखने के विवाद में रिटायर्ड फौजी के घर पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट कर महिला को किया घायल

और पढ़ें

सादाबाद

सहपऊ : मकनपुर में डंपर की टक्कर से नहीं, केबल खिंचने से टूटे बिजली के आठ खंभे, गांव की बिजली गुल

सहपऊ : मकनपुर में डंपर की टक्कर से नहीं, केबल खिंचने से टूटे बिजली के आठ खंभे, गांव की बिजली गुल

November 7, 2026

सादाबाद (सहपऊ) 07 नवंबर। क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में शनिवार देर रात एक डंपर के

सहपऊ : करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

सहपऊ : करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

November 7, 2026

सादाबाद (सहपऊ) 07 नवंबर। आज देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव बटपुरा निवासी श्यामवीर सिंह

सिकंदराराऊ

सिकन्दराराऊ :श्री राधा जी की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

सिकन्दराराऊ :श्री राधा जी की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

November 7, 2026
सिकन्दराराऊ :राज आयुर्वेदिक परिसर में विधि-विधान से हुआ भगवान धन्वंतरि का पूजन, निरोगी जीवन की कामना

सिकन्दराराऊ :राज आयुर्वेदिक परिसर में विधि-विधान से हुआ भगवान धन्वंतरि का पूजन, निरोगी जीवन की कामना

November 7, 2026
सिकंदराराऊ में किआ कार और धान से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल

सिकंदराराऊ में किआ कार और धान से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल

November 7, 2026
सिकन्दराराऊ : अमोलचंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली समारोह, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सिकन्दराराऊ : अमोलचंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली समारोह, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

November 7, 2026
हसायन : तैतीस हजार की विद्युत हाइटेंशन लाइन में बना ब्रेक डाउन तीन घंटे ठप्प रही आपूर्ति

हसायन : तैतीस हजार की विद्युत हाइटेंशन लाइन में बना ब्रेक डाउन तीन घंटे ठप्प रही आपूर्ति

November 7, 2026

सासनी

नौकरियां

Facebook Page

X (Twitter)

Advertisement

खेल

आसपास

News Category

You cannot copy content of this page