हाथरस में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, शनिवार और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप
हाथरस 27 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जनपद में 28 और 29 नवंबर को विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने की विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, खाद, बिजली, सड़क और नहरों की समस्याओं पर प्रभारी मंत्री सख्त, बोलीं : योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं अधिकारी
हाथरस 27 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को पहुंचीं। जनपद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने
जल संरक्षण का संदेश देने वाले बच्चों को मिला सम्मान, ग्रामीणों को सौंपी गई पेयजल योजना
हाथरस 27 नवंबर। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के क्षेत्रीय सम्मेलन के क्रम में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन तथा हरियाणा की टीम ने सुल्तानपुर पेयजल योजना का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, योजना के संचालन एवं रखरखाव, जल गुणवत्ता परीक्षण और सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी व्यवस्थाओं
मनरेगा कर्मचारियों ने उठाई लंबित घोषणाएं पूरी करने की मांग, ईपीएफ और चिकित्सा सुविधा का मुद्दा भी उठाया, निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हाथरस 27 नवंबर। उत्तर प्रदेश बीवीजी रामजी कर्मचारी महासंघ (पूर्ववर्ती मनरेगा) के आह्वान पर शुक्रवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखाकार सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हतीसा पुल से बाइक रैली
30 नवंबर तक पूरी करें ऑनलाइन स्व-गणना, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें: ओपी आर्य
अलीगढ़ 27 नवंबर। जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान की निर्धारित समयसीमा नजदीक आ गई है। 16 नवंबर से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी और अब इसके लिए केवल तीन दिन शेष हैं। इसे देखते हुए अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त ओपी आर्य, आईएएस ने अलीगढ़, हाथरस, एटा
जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, महिलाओं को पानी के लिए मीलों चलने से मिली मुक्ति
हाथरस 27 नवंबर। आगरा में 26 एवं 27 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय जल जीवन मिशन (JJM 2.0) क्षेत्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधिमंडलों के लिए क्षेत्रीय भ्रमण का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन और उत्तराखंड की टीम ने की नगला
बाल विवाह के खिलाफ विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
हाथरस 27 नवंबर। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बाल, शीघ्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की ओर से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम
वाहन चालान निपटाने का सुनहरा मौका, शनिवार को हाथरस सहित सादाबाद और सिकंदराराऊ में लगेगी विशेष लोक अदालत
हाथरस 27 नवंबर। जनपद में आमजन को सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 नवंबर को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश एवं जिला
एसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
हाथरस 27 नवंबर। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित
एसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे बीट पुलिसकर्मी
हाथरस 27 नवंबर। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया तथा वर्दी की स्वच्छता, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप










