


























हाथरस (मुरसान) 05 जून । क्षेत्र के गांव मगटई में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव मगटई निवासी विनीत कुमार का कहना है कि 28 मई की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने माता-पिता के साथ मुरसान से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि गांव पहुंचने से पहले रास्ते में अनिल व सुनील निवासी मगटई व दो अन्य व्यक्ति लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने अपनी बाइक सड़क के बीच में लगाकर उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। जैसे ही उन्होंने वाहन की गति धीमी की, सभी आरोपी गाड़ी के सामने आ गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी के दरवाजे खोलने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि आरोपी लूटपाट की नीयत से वाहन में घुसने का प्रयास कर रहे थे। किसी तरह वह अपने माता-पिता के साथ वहां से निकलकर घर पहुंच गया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।


सादाबाद 05 जून । कस्बे में आज जाहरवीर गोगाजी महाराज की निशान यात्रा निकाली गई।
सादाबाद 05 जून । मुरसान-जलेसर मार्ग पर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी सहित
You cannot copy content of this page