हाथरस 28 जुलाई। आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर दर्जनों गांवों के किसानों ने लगातार हो रही विद्युत कटौती की समस्या को लेकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान भाइयों ने बताया कि नलकूप कनेक्शनों पर शासन द्वारा 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कम बिजली मिलने के कारण वे समय पर फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने किसानों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और किसानों को निर्धारित समय के अनुसार कम से कम 10 घंटे सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल और उनकी मेहनत को देखते हुए बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया, ताकि किसान समय पर धान की फसल की सिंचाई कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नशे के विरोध पर पत्नी की बेरहमी
July 28, 2026
सांप के डसने से 70 वर्षीय महिला
July 28, 2026
पीड़िता बोली- बाइक और एक लाख रुपये
July 28, 2026
दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने और
July 28, 2026
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान
July 28, 2026
विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने ब्लॉक
July 28, 2026
जेईई एडवांस्ड में एसआरबी पब्लिक स्कूल के
July 28, 2026
Weather
Hathras
11:54 pm,
Jul 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







