Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 सितम्बर। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव के चेहरे से खून निकलता देख अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना हाथरस गेट पुलिस को दी। बताया गया कि परिजन मंगलवार शाम व्यक्ति को लेकर बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से घर ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान शव के चेहरे से खून निकलता देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर हाथरस गेट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों से व्यक्ति की मौत के संबंध में जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page