Hamara Hathras

Latest News

सासनी 25 अगस्त। सासनी थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता मुख्त्यार ने एसपी हाथरस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्त्यार के अनुसार, 21 अगस्त की शाम उनका बेटा जुबेर खान गाड़ी चलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही अख्तर, असगर, जाहिद पुत्रगण अता मोहम्मद और कैफ ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि बेटे को बचाने के लिए पहुंची बेटी तहसीम और पत्नी परवीन बेगम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमले में जुबेर को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page