Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में हाथरस में 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अवकाश के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के पत्र दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के क्रम में वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। शासन की पूर्व विज्ञप्ति के तहत 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। अब शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को भी महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन की 17 नवंबर 2025 की पूर्व विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाए। शासन के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page