सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र की न्याय पंचायत अंडौली के ग्राम पंचायत मथुरापुर के माजरा गांव भरतपुर में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ वाई.के.शर्मा एम.डी एवं पूर्व प्रभारी वी.के.शर्मा और विशन सिंह के द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया।कार्यक्रम में तीस प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया जिन्हें प्रशिक्षण से संबंधित किट वितरित की गई।कार्यक्रम में एम.डी.डाॅ.वाई.के.शर्मा ने सभी लाभार्थियों को बहुत प्रोत्साहित किया और योजना का लाभ लेकर अधिक से अधिक इकाई लगाने, काम करने को प्रोत्साहित किया।इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रभारी वी.के.शर्मा जी ने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।कार्यालय पर होने वाले कार्यों जैसे अचार मुरब्बा शरबत फलों का जूस संरक्षित करने आदि की विधिवत पूर्ण जानकारी दी।कार्य से कैसे इन्हें सीख कर अपना व्यवसाय चालू कर सकते है,यह भी बताया।इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रभारी विशन सिंह ने बहुत सी अन्य विभागीय जानकारियां दी। एवं खाद्य प्रसंस्करण के विस्तार को सरल रूप में समझाया।केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने इकाई लगाकर अधिक से अधिक लाभ होने की जानकारी व समूह बनाकर कार्य करने को प्रेरित किया इसके अलावा दो दिवसीय कार्यक्रम में मिलने वाले ग्रामीण स्तर के लाभ जिसमें पचास प्रतिशत (50%)अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा के बारे में पूर्ण जानकारी दी।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विष्णु पचौरी जी ने जिले पर चल रही योजना पी.एम.एफ.एम.ई. और उद्योग नीति 2023 की विस्तृत जानकारी दी उसमें मिलने वाले पैतीस प्रतिशत(35%)अनुदान अधिकतम धनराशि दस लाख जो मशीनरी आदि पर मिलनी है के बारे में भी बताया कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने करवाया।जिसमें संजय चौधरी का पूर्ण सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
युवती ने छोड़ा मुस्लिम धर्म, हिंदू रीति-रिवाज
August 26, 2026
हाथरस में चीनी कारोबारियों पर प्रशासन सख्त,
August 26, 2026
मुरसान : खेत की मेड़ पर लगा
August 26, 2026
सादाबाद : मावा, मिठाई की नमूने लिए,
August 26, 2026
सादाबाद : कस्बे में रही जूलूस ए
August 26, 2026
सादाबाद : जमाखोरी की आशंका के चलते
August 26, 2026
सादाबाद : एसडीएम से वार्ता के बाद
August 26, 2026
Weather
Hathras
9:24 pm,
Aug 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













