Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 जुलाई। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुलाई माह के अंतिम चतुर्थ दिवस दिन आज चौबीस जुलाई को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी प्रकार की महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच मुफ्त में नि:शुल्क कराई।प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत केन्द्रव राज्य सरकार के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हर सप्ताह की तरह इस बार भी अंतिम सप्ताह के चौबीस जुलाई दिन शुक्रवार को एच.आर.पी. डे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस मनाया जाता है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी वरूण चौधरी के दिशा निर्देशन पर जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में शुक्रवार चौबीस जुलाई को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में तिरासी गर्भवती महिलाओं की महिला चिकित्सक के बजाए महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री स्टाफ नर्स आरती, सिंह,ममता देवी के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की गई।जांच शिविर दिवस पर पांच गर्भवती महिलाओं को एच.आर.पी.हाई रिस्क प्रेग्नेंसी घोषित किया गया।स्वास्थ्य शिविर में प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली ग्यारह गर्भवती महिलाओं के द्वारा तीन माह के अन्तराल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।शासन के आदेश पर  अड़तीस गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क कराए जाने वाले अल्ट्रासाउंड की सुविधा योजना का लाभ दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सभी चौबीस गर्भवती महिलाओं को सिकन्दराराऊ के निजी प्राइवेट हास्पिटल को अधिकृत किए जाने पर गर्भवती महिलाओ को भेजा गया।एएनसी परीक्षण व आयरन सुकरोज रेखा चाहर के द्वारा लगाया गया।हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस पर गर्भवती महिलाओ की एच.आई.बी,हीमोग्लोबिन,एच.बी एस.ए.जी.,एस.सी.बी., ब्लैड ग्रुप, बी.पी, वजन, हाइट की निःशुल्क जांच कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page