
हाथरस 16 अक्टूबर । कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के लाडपुर गांव में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र से लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लाडपुर गांव निवासी प्रेम शंकर शर्मा एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) का संचालन करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह उनके केंद्र में रखी टेबल से कोई अज्ञात व्यक्ति लैपटॉप चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।






