
हाथरस/हसायन 16 अक्टूबर। उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड तृतीय सलेमपुर ने हमारा हाथरस के माध्यम से अवगत कराया है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रति का नगला (यूपीएसआईडीसी) पर 17 अक्टूबर को पावर ट्रांसफॉर्मरों की टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षण कार्य के चलते निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पहले से जरूरी तैयारियां कर लें। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान पानी की व्यवस्था पहले से कर लें। साथ ही, विद्युत संबंधी कोई भी कार्य स्वयं न करें, क्योंकि परीक्षण के दौरान बिजली की सप्लाई कभी भी चालू या बंद हो सकती है।






