Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में श्रावण मास के पांचवे दिवस कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को सोमवार होने पर शिवालय व देवालयों में महाकाल शिव के भक्तों का सैलाब सड़क से लेकर शिवालय तक उमडता हुआ दिखाई दिया।श्रावण मास के पहले सोमवार को कस्बा व देहात क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ शिव शंभू के भक्तो ने श्रध्दा,आस्था,विश्वास की त्रिवेणी प्रवाहित होते हुए दिखाई दी।सोमवार को शिव भक्त गंगाघाट कछला व सोरों जी लहरा गंगाघाट से डाक कावंड,कंधा कावंड,हस्त कावंड में गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ शिव शंभू का जल से अभिषेक करने के लिए पहुंचे।श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को पहले श्रावणी सोमवार को भोर की पहली किरण से ही कस्बा व देहात क्षेत्र में स्थापित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर शिवालयों में गंगाजल के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक भी किया।कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर,बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित प्राचीन शिव टुकिया मंदिर,वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर,मोहल्ला अहीरान के प्राचीन शिव मंदिर पर शिव भक्त शिवालय में सुकर्मा योग में भगवान शिव की मूर्ति शिवलिंग का जल,दुग्ध से अभिषेक करते हुए बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी, दही के अलावा मनोकामना पूर्ण कराए जाने के लिए आरती उतारकर पूजा करते हुए दिखाई दिए।श्रावण मास के पहले सोमवार में कावंडिए की पायल की रून झुन के साथ बम भोले,जय महाकाल,जय शिव शंभू के जयकारे के अलावा कावंडिए भी गंगाघाट से गंगाजल लेकर जाते दिखाई दिए।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page