Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 अगस्त। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और पहले श्रावणी सोमवार तीन अगस्त को कस्बवि देहात क्षेत्र के  आसपास के इलाके में मौसम अचानक बदल गया।सोमवार दोपहर के बाद आसमान में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई।जो कुछ ही देर में तेज झमाझम बारिश में बदल गई।झमाझम बारिश होने से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली।बारिश होने के दौरान तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया।बरसात होने से कोतवाली के निकट मोहल्ला अहीरान,गडोला मार्ग,जाटवान चर्च बाजार में दुकानों के बाहर सड़कों और गलियों में बारिश का पानी दिखाई देने लगा।अचानक तेज बारिश होने के कारण बाजार और रास्तों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।स्कूल-कॉलेजों से लौट रहे छात्र-छात्राओं को भी बारिश के चलते रास्ते में रुकना पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर खड़े नजर आए।श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद अचानक हुई बारिश को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। दोपहर के बाद काफी देर तक बारिश का क्रम जारी रहा।बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।बरसात होने से कस्बा में विभिन्न स्थानों व सरकारी कार्यालयों के परिसर में पानी भरा दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page