Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सासनी 04 नवंबर। विधेपुर निवासी हेमलता पुत्री पोपसिंह ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने महिला थाना हाथरस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के अनुसार, हेमलता की शादी सात फरवरी 2025 को अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के हस्तपुर निवासी विष्णु पुत्र अजीत के साथ हुई थी। उनके पिता ने शादी में करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विष्णु, ससुर अजीत, देवर दीपक और बुआ सास सुमन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और एक भैंस की मांग करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। हेमलता का आरोप है कि शादी के करीब एक साल बाद बेटी वंशी का जन्म होने पर ससुरालीजनों का उत्पीड़न और बढ़ गया। पुत्र पैदा न होने पर उन्हें ताने दिए गए और अपमानित किया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें बचा हुआ खाना तक नहीं दिया जाता था और खाना पशुओं को डाल दिया जाता था, जिसके चलते उन्हें भूखा रहना पड़ता था। प्रार्थिया के मुताबिक, एक अगस्त 2026 को ससुरालीजन उन्हें अबोध बेटी सहित गाड़ी में बैठाकर विदरिका मोड़ के पास सुग्रीव सिंह के खेत पर छोड़ गए। आरोप है कि जाते समय धमकी दी गई कि यदि एक लाख रुपये और भैंस लेकर नहीं आईं तो उन्हें जिंदा जला दिया जाएगा। प्रार्थिया ने घटना के गवाह के रूप में रामशरण और रघुवीर सिंह के नाम भी तहरीर में बताए हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page