Hamara Hathras

Latest News

सासनी 26 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के नगला लोका गांव में मंगलवार देर रात शौच के लिए खेत की ओर जा रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार नगला लोका निवासी नितिन पुत्र नत्थीलाल मंगलवार देर रात शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में अंधेरा होने के कारण उसे जमीन पर मौजूद सांप दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद नितिन को तेज परेशानी होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवक के सांप के काटे जाने की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए उन्होंने निजी वाहन की मदद से नितिन को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को समय रहते अस्पताल लाया गया, जिसके चलते उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page