हाथरस 17 अक्टूबर । पूरे नौ दिन शक्ति उपासना के दिन होते हैं , जिसमें भक्तगण बड़ी भावना और प्रेम के साथ मातृ शक्तियों की पूजा , आराधना करके जीवन में शांति की कामना करते हैं | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र के आध्यात्मिक सेवा प्रभाग के माध्यम से इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर चैतन्य देवियों का दरबार सजा कर तथा चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है | इसी के सन्दर्भ में रमनपुर चामुंडा देवी मंदिर में चैतन्य देवियों का दरबार सजाया गया | इस आयोजन में मंगम गिरी महाराज, व्यास संदीप भारद्वाज द्वारा चैतन्य देवियों के रूप में सजीं त्राटक राजयोगी पवित्र ब्रह्मचारिणी बहनों की आरती उतारकर शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर बालिकाओं ने देवी भक्ति के सुन्दर भजनों पर भाव नृत्य प्रस्तुत किये | चरित्र निर्माण आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी द्वारा देवियों के सृजन कर्ता परम पिता परमात्मा शिव के स्वरुप और उनके कर्तव्यों एवं अष्ट शक्तियों की जानकारी भी लोगों को दी गई | अपने उदबोधन में ब्रहमाकुमारी आनंदपुरी कॉलोनी हाथरस केंद्र प्रभारी बी के शांता बहिन ने कहा कि नवरात्री आसुरी संप्रदाय पर दैवीय संप्रदाय के विजय का प्रतीक है | प्रबंधन के व्यवस्था बी के दुर्गेश बहिन,मीना बहिन. गजेन्द्र भाई, राजेश भाई, भारती, शांति , विपिन बहिन, इन्द्रपाल, जहान्वी , केशव, मोनिका बहिन ने संभाली|










