Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 17 अक्टूबर । मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा स्मार्ट हैकाथॉन-2026 का आयोजन किया गया। इनोवेट फॉर न्यू भारत थीम पर आयोजित कार्यक्रम में 29 टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपने नवाचार और परियोजना संबंधी अवधारणाएं निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के., डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, यूआईआईसी अध्यक्ष प्रो. रविकांत, निदेशक शोध प्रो. अशोक पुरोहित, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की उपाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नवाचार आधारित, व्यावहारिक और समाजोपयोगी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी में उद्यमशील सोच, विभिन्न विषयों के बीच सहयोग और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। हैकाथॉन में प्रतिभागी टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने नवाचार की संभावनाओं, मौलिकता, व्यावहारिकता, क्रियान्वयन की संभावना और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने का भी अवसर मिला। परिणामों के अनुसार टीम एरिक्स ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पांच हजार रुपये का पुरस्कार जीता। टीम अटेंडो द्वितीय स्थान पर रही, जिसे तीन हजार रुपये प्रदान किए गए। टीम प्योर स्कैन ने दो हजार रुपये के पुरस्कार के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, टीम रिवर टेक और टीम स्टिर चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। दोनों टीमों को 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। समन्वय यूआईआईसी प्रबंधक प्रियांशी गोयल और सहायक कुलसचिव डा. मोहम्मद ओसामा एजाज रहे। संचालन अंशिका जैन व आयशा ने किया। प्रो. वाईपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page