Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

लखनऊ 01 अगस्त । आज लखनऊ एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-2816 को उड़ान भरने से पहले ही अचानक निरस्त कर दिया गया। उड़ान रद्द करने का कारण तकनीकी गड़बड़ी बताया गया है। विमान में 120 यात्री सवार थे, जो इस अचानक निर्णय से नाराज हो गए और उन्होंने एयरलाइन काउंटर पर विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा भी किया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह उड़ान सुबह 8:40 बजे लखनऊ से रवाना होनी थी और 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचनी थी। उड़ान से पहले पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई। काफी प्रयासों के बाद भी जब गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी, तो उड़ान को निरस्त कर दिया गया। पहले यात्रियों को बताया गया कि विमान को ठीक कर उड़ाया जाएगा, लेकिन बाद में उड़ान रद्द होने की घोषणा से यात्रियों में रोष फैल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रशासन ने यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से यात्रा कराने और रिफंड का विकल्प भी प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-838 और दिल्ली से लखनऊ आने वाली AI-837 को भी तकनीकी कारणों से रद्द करना पड़ा। वहीं, बृहस्पतिवार को किशनगढ़ (अजमेर) से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की फ्लाइट भी तकनीकी खराबी के चलते नहीं आई। जिसके कारण लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाली वापसी की फ्लाइट भी निरस्त कर दी गई। लगातार हो रही इन उड़ानों की रद्दीकरण से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरलाइंस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page