सासनी 28 अक्टूबर। द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना को सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए स्थानीय केएल जैन इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम बैच में 200 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) को तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी वितरित किए गए। शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम शिव प्रकाश ने कहा कि जनसंख्या गणना अत्यंत महत्वपूर्ण और राष्ट्रहित से जुड़ा कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर पूरी निष्ठा और सावधानी के साथ सटीक आंकड़े जुटाएं। प्रपत्र भरते समय विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि कोई भी परिवार या सदस्य गणना से वंचित न रह जाए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को डिजिटल और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से आंकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। प्रगणकों को बताया गया कि वे स्थानीय निवासियों के साथ मधुर व्यवहार करें और उनसे प्राप्त जानकारी को स्पष्टता एवं सावधानी के साथ दर्ज करें। प्रशिक्षण के माध्यम से जनसंख्या गणना के कार्य को त्रुटिरहित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस वेरिफिकेशन में देरी से नहीं अटकेगी
October 29, 2026
पुलिस वेरिफिकेशन में देरी से नहीं अटकेगी
October 29, 2026
सिकन्दराराऊ : रोशनगंज में सफाई के दौरान
October 29, 2026
सासनी : 30 टायरों वाला सुपर ट्रक
October 29, 2026
सासनी : जिरौली गांव में किसान के
October 29, 2026
सासनी : करवा चौथ की खरीदारी कर
October 29, 2026
नातिन से दुष्कर्म के आरोपी 80 वर्षीय
October 29, 2026
Weather
Hathras
9:55 pm,
Oct 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










