Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। शहर के आगरा रोड स्थित मोहल्ला माइयाँन के बाबा छप्पन नाथ मंदिर से आज बुधवार को महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बिहारी चटर्जी, शरद माहेश्वरी, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, सभासद अभिषेक राज, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा संरक्षक अर्जुन वाल्मीकि व अध्यक्ष अमरदीप ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि सहित अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर, माला और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत कर सम्मानित किया। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। सांसद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर भी है। समाज के सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना चाहिए। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाकर भक्ति गीतों पर नृत्य किया।
शोभायात्रा बस स्टैंड, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, चावड़ गेट, नयागंज, जामा मस्जिद, किला गेट, सासनी गेट और कमला बाजार सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल बना रहा।शोभायात्रा मोहल्ला नाई का नगला स्थित बाबा बालक दास बगीची पहुंचकर संपन्न हुईथी।

सभासद ने शोभायात्रा का किया स्वागत

शोभायात्रा का किला गेट स्थित मोहल्ला कोठी पहुंचने पर सभासद अजय राज और अभिषेक राज के नेतृत्व में भगवान महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारी गई। सभासद अभिषेक राज व युवा समाजसेवी विकास कुमार ने मेला अध्यक्ष अमर दीप कमल सहित समाज के लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। सभासद अभिषेक राज ने महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारकर नमन किया और सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, समानता तथा एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। सभासद अभिषेक राज ने कहा कहा कि उनकी शिक्षाएं हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे का सम्मान करने और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देती हैं। इस मौक़े पर विकास कुमार, मोंटू, मनोज कुमार, नीरज चौहान, राजू पाठरे, विशाल पाथरे सफाई कर्मचारी नेता जॉनी राज, अरुण निर्माण,सतीश चंचल, ब्रज लाल, हरि मोहन, बद्रीलाल चौहान, हृदेश चौटाला, शैलेन्द्र राज, दिलीप डब्बू, सौरव राज, अनिकेत वाल्मीकि, राजकुमार डब्बू, दिलीप डब्ब, राजू पाथरे, विशाल पाथरे, विशाल वाल्मीकी, ठेकेदार सत्यवीर, भाजपा नेता रत्नेश चटर्जी, सुभाष बोहरे, राहुल बोहरे, जितेंद्र, सागर कल्यान, सुन्दर लाल संतोष, आशीष बॉबी चौहान, सुनील बेनवाल, रोहित,अमन वाल्मीकी, रवेंद्र कुमार रवि, मनोज मलिक, गुलशन, सोनू पाठरे, बल्लु विराट, दीपक कुमार, हनुमान बाबा, कपिल, नरेश चौहान, मनोज कल्याण, जमुना प्रसाद, राकेश मास्टर, राजपूत, मनुआ, विकास मास्टर लाला बाबू फौजी, सहित समाज के सेकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page