Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 22 अगस्त की शाम करीब सात बजे हुई। पीड़ित दूध लेने घर से बाहर गया था और उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का विजय पुत्र भजन लाल उनके घर में घुस आया। आरोप है कि विजय ने बरामदे में लेटी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित के घर लौटने पर बेटी ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित अपने पड़ोसी के साथ आरोपी विजय के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि वहां विजय और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें घर से भगा दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 76, 352 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page