Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 अगस्त। कस्बे में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। इस जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस का मुख्य आकर्षण ऊंट और घोड़ों पर सवार छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने पूरे मार्ग में लोगों का ध्यान खींचा। जुलूस के दौरान कस्बे में उत्साह का माहौल देखा गया। जुलूस का शुभारंभ मस्जिद वली बैग से हुआ। यहां से यह मोहल्ला व्यापारियान सहित कस्बे के विभिन्न इलाकों से होकर आगरा बाईपास मार्ग पर पहुंचा। इसके बाद आगरा चुंगी होते हुए जुलूस मुख्य बाजार में प्रवेश कर गया। बाजार से होता हुआ जुलूस रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा और निर्धारित मार्ग से वापस मस्जिद वली बैग पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों को याद करते हुए अमन, भाईचारे और सौहार्द की कामना की। मजहबी आयोजन में मुस्लिम समाज के प्रमुख मौलाना और धर्मगुरुओं के अलावा समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी भाजुद्दीन, शाहिद कुरैशी, जाकिर खान, जैनुद्दीन चौधरी और मुस्तफा कुरैशी सहित समाज के अनेक प्रमुख लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर जुलूस को सफल बनाया। जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए गए। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page