
हाथरस 25 अगस्त। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे रक्षाबंधन अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सासनी में कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से घेवर, पनीर और खोया समेत कुल 5 नमूने संग्रहित किए। वहीं मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले 5 लीटर रंगीन घोल को मौके पर नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुरानी सब्जी मंडी सासनी स्थित गोपाल स्वीट्स से घेवर, पनीर व खोया तथा सीताराम स्वीट्स से पनीर का नमूना लिया। इसके अलावा रूहेरी बाजार, अलीगढ़ रोड से घेवर का नमूना संग्रहित किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।











