Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 अगस्त। चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर गांव केवलगढ़ी के पास मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जिले के गोंडा कोतवाली क्षेत्र के गांव बीठना निवासी सुनील कुमार (20) अपने दोस्त विवेक के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे जब दोनों चंदपा क्षेत्र में आगरा रोड पर गांव केवलगढ़ी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में सुनील कुमार को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवक घटना के समय कहां से कहां जा रहे थे। पुलिस ने मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह मृतक के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ढाई महीने पहले ही हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार सुनील कुमार पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक था। सबसे दुखद बात यह है कि उसकी शादी करीब ढाई महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नवविवाहिता पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल हादसे की जांच में जुटी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page