Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जुलाई। भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में 6 से 13 अगस्त तक यूनिट हेडक्वार्टर्स कोटा के अंतर्गत सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर लिपिक और अग्निवीर स्पोर्ट्स के पदों पर चयन किया जाएगा। यह भर्ती मुख्य रूप से जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों के पुत्रों, भाइयों, युद्ध में शहीद एवं घायल सैनिकों के आश्रितों तथा पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए होगी। चयनित खिलाड़ी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार भर्ती में भाग ले सकेंगे। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ प्रातः 4 बजे जाट रेजिमेंटल सेंटर के जाट गेट पर पहुंचना होगा। सुबह 7 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को अग्निवीर स्पोर्ट्स एवं सामान्य ड्यूटी, 7 अगस्त को हरियाणा के चयनित जिलों के अभ्यर्थियों, 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, हाथरस सहित कई जिलों के अभ्यर्थियों, 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के अभ्यर्थियों, 11 अगस्त को राजस्थान के चयनित जिलों के अभ्यर्थियों, 12 अगस्त को सभी राज्यों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन तथा 13 अगस्त को जाट रेजिमेंट के पात्र अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर लिपिक पद की भर्ती आयोजित की जाएगी। सेना में भर्ती होने के इच्छुक पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित होने की अपील की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page