Hamara Hathras

Latest News

वियतनाम 11 जुलाई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास आज भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के समय नाव पर चालक दल के 4 सदस्यों सहित कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक शामिल थे। इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं सहित 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार मृतकों में 10 पर्यटक तमिलनाडु के हैं। वहीं, अधिकांश अन्य यात्री तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। ऊंची लहरों के बीच पलटी नाव स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समुद्र में अचानक उठी ऊंची लहरों के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। सामने आए वीडियो में भी समुद्र में तेज लहरें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि कई पर्यटक लाइफ जैकेट पहने हुए नहीं थे, जिससे नाव पलटने के बाद कई लोग उसके नीचे फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप जा रही थी नाव यह नाव भारतीय पर्यटकों को होन मे रुट (Hon May Rut) द्वीप से न्गोआई द्वीप (Ngoai Island) की सैर कराने ले जा रही थी। हादसा तट से लगभग 400 मीटर पहले हुआ। न्गोआई द्वीप अपने स्वच्छ समुद्र, छोटे-छोटे समुद्री तटों और कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। युद्धस्तर पर चला बचाव अभियान नाव पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, तटरक्षक बल और रेस्क्यू टीमों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। कई लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाला गया, जबकि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर कुछ लोगों ने पीड़ितों को सीपीआर (CPR) देकर उनकी जान बचाने का प्रयास भी किया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि वियतनाम में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत सक्रिय होने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने मुख्य सचिव को विदेश मंत्रालय तथा वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं सहायता कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवारों और यात्रियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।  घायलों का इलाज जारी भारतीय दूतावास द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नाव में सवार भारतीयों में दो महिलाएं भी शामिल थीं, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं, समाचार एजेंसी AP के मुताबिक आंध्र प्रदेश के तीन नागरिक घायल हुए हैं और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। भारतीय दूतावास लगातार वियतनामी प्रशासन के संपर्क में रहकर राहत एवं सहायता कार्यों की निगरानी कर रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page