Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 अगस्त। अखिल भारतीय जाट महासभा के नवोदित जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा का उनके निवास पर पहुंचकर समाजसेवियों एवं महासभा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मुकुट, पगड़ी, फूल-माला एवं तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रामकुमार वर्मा को अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सामाजिक सक्रियता और सहयोग की भावना से महासभा को नई दिशा मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को साथ लेकर सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रवि चौधरी तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सुंदर राणा मौजूद रहे। सभी ने रामकुमार वर्मा का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों का अनुभव और सहयोग की भावना समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. रवि चौधरी और डॉ. अशोक कुमार सिंह चौधरी सहित उपस्थित लोगों ने रामकुमार वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वह महासभा की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page