Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जुलाई। बीती रात आंधी के कारण एक नवनिर्मित दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना सलेमपुर रोड स्थित देवनगर मोहल्ले में हुई। अचानक आई तेज आंधी इतनी भीषण थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और इसी दौरान एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने मलबे से महिला को बाहर निकाला और उसे सीएचसी पहुंचाया। घायल महिला की पहचान देवनगर निवासी ओमवती देवी पत्नी ओमवीर सिंह के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूट गईं और कमजोर निर्माणों को भी नुकसान पहुंचा। आंधी के बाद हुई बारिश ने भी जनजीवन प्रभावित किया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page