Hamara Hathras

Latest News

सासनी 26 अगस्त। सासनी कोतवाली क्षेत्र के नगला लोक निवासी एक महिला ने तीन लोगों पर जमीन के बैनामे के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक हाथरस और कोतवाली सासनी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता शीला देवी के अनुसार सासनी क्षेत्र के तीन लोगों ने जमीन का बैनामा कराने के लिए उनसे एडवांस के तौर पर तीन लाख रुपये लिए थे। रकम देने के बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने न तो जमीन का बैनामा कराया और न ही उसकी रकम वापस की। आरोप है कि जब शीला देवी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बार-बार रुपये मांगने पर कथित रूप से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे पीड़िता भयभीत हो गई और उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। शीला देवी ने पुलिस अधीक्षक हाथरस और सासनी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page