Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मौजी में आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गांव के तिराहे पर स्थित मंदिर और पास के बाग की है, जहां कुत्तों ने मोर को घेरकर हमला कर दिया। मोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मोर को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page