
हाथरस 11 जुलाई। हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, 10 जुलाई की रात को मुरसान थाना क्षेत्र के गांव सीतला का रहने वाला गिर्राज, अपने भाई रवि कुमार के साथ मिलकर उनकी 17 वर्षीय बेटी को ले गया। आरोप है कि दोनों ने आपस में शादी कर ली है, जिसके सबूत के तौर पर पीड़ित पिता ने शादी के कुछ फोटो भी पुलिस शिकायत के साथ संलग्न किए हैं। पीड़ित पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।





















