Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जुलाई। आगरा रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस सेवा में तैनात पैरामेडिक मुकेश कुमार ने आज को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी के जंगला गांव निवासी मुकेश कुमार पिता उत्तम सिंह ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे आगरा-अलीगढ़ टोल प्लाजा पर संचालित एंबुलेंस सेवा में पैरामेडिक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपने गांव जंगला से बाइक द्वारा ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव गीगला के निकट पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आए टेंपो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश मोटरसाइकिल समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। हाईवे एंबुलेंस के कर्मचारियों ने मुकेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आज दोपहर उपचार के दौरान मुकेश कुमार ने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बुजुर्ग पिता और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page