Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शीशिया में युवक ने चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला शीशिया निवासी रूपकिशोर पुत्र निरोत्तम सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 29 जून को दोपहर करीब एक बजे गांव के विपिन पुत्र प्रेमपाल सिंह और केवेन्द्र पुत्र जगदीश ने उन्हें फोन कर सादाबाद चुंगी पर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर रूपकिशोर के साथ मारपीट की। रूपकिशोर का आरोप है कि उसी दिन शाम को आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया। इस बार विपिन और केवेन्द्र के साथ रोहिताश पुत्र प्रेमपाल सिंह और शिवम पुत्र प्रेमपाल सिंह भी शामिल थे। इन चारों ने मिलकर ईंटों और डंडों से रूपकिशोर की पिटाई की। मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित रूपकिशोर ने कोतवाली पहुंचकर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page