Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की शाम मोहल्ले में चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि गांव निवासी प्रकाशचंद का पुत्र मोहित एक महिला के साथ कथित रूप से छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने पर मोहित ने अपने पिता प्रकाशचंद, भाई विशाल, मां प्रवेश तथा बहनों रिया और कामिनी को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। जब शिकायतकर्ता ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया। पीड़ित का आरोप है कि करीब 15 से 20 मिनट बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान मोहित ने डंडे से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page