Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी सास के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौखिल निवासी अफरोज बेगम, पत्नी हनीफ अहमद, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नफीस, शरीफ, छोटे खां और सोनू, निवासी जीवनगढ़ (अलीगढ़), उनके घर आए। इसी दौरान पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अफरोज बेगम के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी सास हमीदा बेगम को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page