सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 जुलाई। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव छीतूपुर में दो माह पहले सात मई को हुई चोरी की वारदात अनावरण करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरी गैग के एक महिला सहित तीन सदस्यों में दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटना के आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चार जोड़ी पायल,दो बच्चा कंदुनी, सोने की तीन अंगूठियां तथा तैतीस हजार तीन सौ रूपए नकद बरामद किए हैं।गांव छीतुपुर निवासी महावीर सिंह ने सात मई को घर से नकदी और आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट थाना हसायन में दर्ज कराई थी। उक्त घटना के प्रकरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई।संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम नगला रति के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी जहांगीरपुर कोडरा थाना सिकंदराराऊ,योगेश पुत्र बुद्धपाल सिंह निवासी छीतुपुर, थाना हसायन तथा एक महिला शामिल है।पुलिस चोरी की घटना के बाद बरामद हुए सामान व चोरी की घटना में आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कह रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बिना स्वीकृति अवकाश पर मिलीं कर्मचारी, दो
August 11, 2026
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सासनी
August 11, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर
August 11, 2026
छात्रवृत्ति योजना: नए आवेदन 21 सितंबर तक,
August 11, 2026
सेंट जॉन्स स्कूल में वैज्ञानिक मैजिक शो
August 11, 2026
सीबीएसई की कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव
August 11, 2026
वीडियो कॉल से शिक्षकों के ऑनलाइन निरीक्षण
August 11, 2026
Weather
Hathras
8:27 pm,
Aug 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











