Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। हाथरस गेट पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 950 ग्राम चोरी की चांदी की ज्वैलरी एवं 1,610 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को तवेला गली, सरक्यूलर रोड निवासी गगन वर्मा ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर बताया था कि उनकी ‘साक्षी ज्वैलर्स’ नाम से दुकान है। सुबह दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर शटर काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ले गए हैं। वहीं, 15 जून 2026 को नगला फकीर, निधौलीकला जनपद एटा निवासी कृष्णपाल ने सूचना दी कि वह महादेव कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी गांव गई हुई थीं और वह स्वयं भी घर से बाहर थे। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अज्ञात चोर घर में चोरी कर चुके थे। दोनों मामलों में थाना हाथरस गेट पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था तथा एंटी थेफ्ट टीम को भी लगाया गया था। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे पहले सुनसान घरों और बंद दुकानों की रेकी करते थे। यह सुनिश्चित करने के बाद कि वहां कोई मौजूद नहीं है, वे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने ‘साक्षी ज्वैलर्स’ की दुकान का शटर काटकर चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपी अनंत पुत्र अनूप सिंह, निवासी जलालपुर, पोस्ट लाढ़पुर, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस, सनी सेंगर पुत्र राजपाल, निवासी जलालपुर गणेशपुर, थाना सासनी, जनपद हाथरस, बरामदगी 950 ग्राम चोरी की चांदी की ज्वैलरी, 1,610 रुपये नकद, पंजीकृत मुकदमे, मु.अ.सं. 391/2025, धारा 305, 331(4) बीएनएस, थाना हाथरस गेट, मु.अ.सं. 264/2026, धारा 305 बीएनएस, थाना हाथरस गेट, इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य संभावित घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page