सादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हाथरस 20 मई | शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने थाना सादाबाद क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
सादाबाद : पीड़ित परिवार से मिले राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
सादाबाद 20 मई । कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैनी में दलित युवक पंकज उर्फ सोनू की हत्या का मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। आज दोपहर रामजीलाल सुमन गांव पुसैनी पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री
पुसैनी हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
सादाबाद 20 मई । थाना क्षेत्र के गांव पुसैनी में 22 वर्षीय पंकज उर्फ सोनू की हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजन बुधवार को भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने के बावजूद
सहपऊ : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में सहपऊ में मेडिकल स्टोर बंद
सादाबाद (सहपऊ) 20 मई । ऑनलाइन दवा बिक्री, व्यावसायिक कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट तथा नकली दवाओं के विरोध में सहपऊ कस्बे के दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बंदी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को दवाएं खरीदने में काफी परेशानी
सहपऊ में घर में घुसकर मारपीट, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सादाबाद (सहपऊ) 20 मई । कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौरा में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सहपऊ पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव परसौरा निवासी शिव सिंह ने कोतवाली पुलिस
सादाबाद में मत्स्य पालन हेतु तालाबों के दस वर्षीय पट्टों के लिए 28 मई और 19 जून को पट्टा शिविर आयोजित होंगे
सादाबाद 20 मई। उप जिलाधिकारी सादाबाद ने जानकारी दी है कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर दिए जाने हेतु तहसील मुख्यालय सादाबाद में 28 मई एवं 19 जून को सुबह 11 बजे से पट्टा शिविर आयोजित किए जाएंगे। समस्त तालाबों के
सादाबाद : पुसैनी में दलित युवक की हत्या से बवाल, पांच घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सादाबाद 19 मई । क्षेत्र के गांव पुसैनी में दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने गांव के सात लोगों पर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की
सादाबाद : करवन नदी के सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने की उठी मांग, तहसीलदार व नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
सादाबाद 19 मई । कस्बे से होकर गुजरने वाली ऐतिहासिक करवन नदी की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। नगरवासियों ने तहसीलदार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नदी की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा सौंदर्यीकरण की मांग की है। ज्ञापन में
सादाबाद में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई के लिए प्रशासन को लिखा पत्र
सादाबाद 19 मई । नगर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए गए सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों के बावजूद एक बार फिर अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। दुकानदारों, फल-सब्जी विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों और सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने वाले वाहनों के कारण प्रमुख चौराहों और
सादाबाद : लखनऊ रैली से पहले प्रधान संगठन के विधानसभा अध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट
सादाबाद 19 मई । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले लखनऊ में प्रस्तावित विशाल रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित होने वाली इस रैली से पहले पुलिस ने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों पर कड़ी





















