हाथरस 20 मई | शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने थाना सादाबाद क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना, प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने चौधरी चरण सिंह चौराहा, मुख्य बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी कराई गई। उन्होंने बाजारों में व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख स्थलों तथा उन स्थानों पर जहां महिलाओं की अधिक उपस्थिति रहती है, वहां महिला पुलिसकर्मियों की नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों को दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति, सौहार्द तथा आपसी भाईचारे का वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी असामाजिक अथवा उपद्रवी तत्व को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क, मुस्तैद और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मर्ज होंगी 100 से कम
July 6, 2026
सिकन्दराराऊ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 105
July 6, 2026
शराब के ठेके का विरोध कर रहे
July 6, 2026
हसायन : एक महिला को डरा धमकाकर
July 6, 2026
हसायन : विद्युत विभाग के जांच अधिकारी
July 6, 2026
Weather
Hathras
12:38 am,
Jul 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























