सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 जुलाई। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले कस्बा हसायन के मोहल्ला किशन अहीरान स्थित विद्युत उपकेन्द्र 33/11पर सोमवार छह जुलाई को विद्युत परावर्तक स्थापित कराए जाने का कार्य किया गया।विद्युत उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता एई हाइडिल शुभम सिंह के नेतृत्व दिशा निर्देशन में सोमवार छह जुलाई को विद्युत उपकेन्द्र के परिसर में स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर परावर्तक ट्रांसफार्मर के जगह पर दस एम.वी.ए पावर का परावर्तक स्थापित कराए जाने के लिए रविवार को ही उपभोक्ताओ को सूचित कर दिया गया था।सोमवार को विद्युत निगम से गर्मी के मौसम में पांच एम.वी.ए.पावर के परावर्तक पर अतिरिक्त अधिभार विद्युत लोड होने की वजह से विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि कराए जाने के लिए विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने पत्राचार कर डिमांड की गई थी।विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर वाले परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर दस एम.वी.ए पावर वाले परावर्तक ट्रांसफार्मर को स्थापित किए जाने के कार्य के चलते सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम आठ बजे समाचार लिखे जाने तक कस्बा व देहात के सभी पांच विद्युत फीडर के उपभोक्ताओ के अलावा विद्युत उपकेन्द्र महौ क्षेत्र के सभी विद्युत फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने के कारण गर्मी के उमस भरे वातावरण के बीच सरकारी कार्यालय के अलावा अन्य उपभोक्ता भी परेशान दिखाई दिए।विद्युत उपकेन्द्र पर चल रहे परावर्तक स्थापित किए जाने की वजह से कस्बा हसायन के अलावा गांव इटरनी, जगदेवपुर,सीधामई, गोपालपुर, बकायन,हैदलपुर,मथुरापुर,अंडौली,


























