Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अगस्त । कोतवाली चंदपा क्षेत्र के ग्राम मीतई में जमीन के विवाद को लेकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मां-बेटी पर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्राम मीतई निवासी जानकी भारद्वाज पत्नी जितेंद्र भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने खेत पर खड़ी थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मुकेश भारद्वाज पुत्र महेश भारद्वाज, अमर भारद्वाज और बाबू भारद्वाज पुत्रगण राजकुमार भारद्वाज, कूकू पुत्र भूरा भारद्वाज, अनु पत्नी राजकुमार भारद्वाज और मुन्नी पत्नी महेश भारद्वाज वहां पहुंच गए और बिना किसी उकसावे के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटी मोनिका ने मां को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले में दोनों मां-बेटी घायल हो गईं। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए गांव के स्कूल की ओर भाग गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को संबंधित धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page