Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पंचायत गांव बस्तोंई में शराब के ठेका को हटवाए जाने के लिए ग्रामीण महिलाओ के द्वारा आठ दिन पहले उन्तीस जून दिन सोमवार को प्रदर्शन किया गया था।उक्त प्रकरण के बाद ठेका देशी शराब के सेल्समैन के द्वारा गांव के तमाम महिला पुरूषों के खिलाफ ठेका देशी शराब की दुकान पर हुई घटनाक्रम को लेकर मुकद्दमा भी पंजीकृत करा दिया गया था।इसी प्रकरण को लेकर ग्राम पंचायत बसई बाबस के क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी,पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव बस्तोई में वर्तमान मैं चल रहा है,उस शराब के ठेका से सर्व समाज के गरीब परिवारों के साथ बहुत अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी है।कई लोगों की अब तक मृत्यु भी हो चुकी है।सुबह सुबह चाय पीने के स्थान पर शराब के ठेके पर जाकर शराब पी कर घर पर जाकर मारपीट करते हैं,खाना तक नहीं बनाने देते हैं।सर्व समाज की गरीब महिलाओं के द्वारा शराब का ठेका बंद कराने के लिए ठेका पर जाकर बन्द कराने का प्रयास किया गया तो शराब के सेल्स मेन व अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा महिलाओं व लड़कियों के साथ मारपीट की और उनकी रिपोर्ट दर्ज न करने के स्थान पर गरीब महिलाओं के खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।1.यह है कि ग्राम पंचायत बस्तोंई थाना हसायन में गरीब परिवारों की महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।2-यह है कि गरीब महिलाओं के साथ मारपीट कर की गई झूठी रिपोर्ट दर्ज को निरस्त किया जाय।3.यह है कि शराब के ठेके को बंद कराया जाय यदि दिनांक 15/07/2026 तक तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दिनांक 22/07/2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी लखनऊ के कार्यालय या ग्राम पंचायत बस्तोंई के अम्बेडकर पार्क के पास या शराब के ठेके के पास अनिश्चित कालीन धरने पर क्षेत्रीय लोग बैठ जाएंगे।क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जाटव ने मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक,जिलाधिकारी,जिला आबकारी अधिकारी,पुलिस अधीक्षक से क्षेत्रीय जनता के दुःख दर्द को संज्ञान में रखते हुए तीनों मांगों पर नियमानुसार जांच कर कार्यवाही कराकर गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page