सादाबाद 19 मई । नगर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए गए सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों के बावजूद एक बार फिर अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। दुकानदारों, फल-सब्जी विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों और सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने वाले वाहनों के कारण प्रमुख चौराहों और तिराहों पर लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हाथरस के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मथुरा-सादाबाद-जलेसर-अवागढ़ मार्ग एक महत्वपूर्ण राज्य मार्ग है, जो सादाबाद में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के राष्ट्रीय राजमार्ग-509 (आगरा-अलीगढ़ मार्ग) से जुड़ता है। इसके अतिरिक्त मुरसान-सादाबाद मार्ग भी इसी राजमार्ग से मिलकर क्षेत्रीय यातायात का प्रमुख केंद्र बनाता है। इन मार्गों पर मथुरा, एटा, आगरा और हाथरस के बीच भारी वाहनों का निरंतर आवागमन बना रहता है। लोक निर्माण विभाग ने पूर्व में नगर के प्रमुख तिराहों और चौराहों का सौंदर्यीकरण करते हुए सड़क चौड़ीकरण कराया था। मथुरा मार्ग और जलेसर मार्ग पर डिवाइडर बनाए गए तथा दुकानों की सीमा से नालों तक सड़क का डामरीकरण किया गया था, ताकि यातायात सुचारु हो और जाम की समस्या कम हो सके। लेकिन अब दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैलाने, फल-सब्जी एवं अन्य ठेला संचालकों के कब्जे तथा टेंपो और ऑटो रिक्शा के अव्यवस्थित खड़े होने से सड़कें फिर संकरी हो गई हैं। स्थिति यह है कि चौधरी चरण सिंह तिराहा और विनोबा नगर चौराहा पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी ने प्रशासन से सड़क किनारे लगने वाले रेहड़ी-ठेलों को हटाने तथा अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का मानना है कि सड़क चौड़ीकरण के साथ यदि अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की जाए, तो नगरवासियों को जाम की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ : बिजली विभाग पर लापरवाही का
May 19, 2026
सिकंदराराऊ : स्वतंत्रता सेनानी बाबा चोब सिंह
May 19, 2026
मुरसान : हैंडपंप लगाने को लेकर दो
May 19, 2026
मुरसान : पंचायत चुनाव समय पर न
May 19, 2026
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20
May 19, 2026
सादाबाद : पुसैनी में दलित युवक की
May 19, 2026
सादाबाद : करवन नदी के सौंदर्यीकरण और
May 19, 2026
Weather
Hathras
9:38 pm,
May 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























