Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जुलाई। चंदपा थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम कछपुरा में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें महेश और गिरीश, दोनों पुत्र भूप सिंह निवासी कछपुरा, गोली लगने से घायल हो गए। घटना के संबंध में थाना चंदपा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना में नामजद आरोपी राजाबाबू पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम कछपुरा, थाना चंदपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थाना चंदपा के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page