Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 मई । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले लखनऊ में प्रस्तावित विशाल रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित होने वाली इस रैली से पहले पुलिस ने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कजरौठी ग्राम प्रधान एवं सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रधान संगठन अध्यक्ष महाराज सिंह को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ कूच के आह्वान के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने एहतियातन कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली सादाबाद पुलिस को रैली में शामिल होने वाले प्रधानों और संगठन के पदाधिकारियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह तथा बिसावर चौकी प्रभारी अमित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महाराज सिंह के घर के बाहर डेरा डाल दिया और उन्हें बिना अनुमति घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।दूसरी ओर, अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। संगठन का आरोप है कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाने से रोक रही है। संगठन लंबे समय से पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलनरत है। महाराज सिंह ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जनहित से जुड़ी हैं, लेकिन सरकार पुलिस के माध्यम से उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “हमें घरों में नजरबंद कर आंदोलन रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page