Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जुलाई। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और किशोर की मौत हो गई। हादसा हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रुहेरी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आगरा के नगला किशनलाल, टेढ़ी बगिया निवासी 22 वर्षीय महेंद्र पुत्र रमेश चंद्र और 16 वर्षीय निखिल पुत्र अशोक के रूप में हुई है। महेंद्र आगरा में फास्ट फूड का ठेला लगाता था, जबकि निखिल उसके साथ काम करता था। बताया गया कि महेंद्र के भाई मुकेश की शुक्रवार को अलीगढ़ में शादी थी। बारात पहले ही अलीगढ़ पहुंच चुकी थी, जबकि महेंद्र और निखिल देर रात बाइक से अलीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में रुहेरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल निखिल को पुलिस ने उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दूल्हे के भाई महेंद्र की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और अलीगढ़ में शादी की रस्में गमगीन माहौल में पूरी की गईं। बताया गया कि महेंद्र अविवाहित था। पुलिस ने महेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Next News :-जिला अस्पताल में क्लबफुट बच्चों के लिए निशुल्क उपचार शिविर, 25 मरीजों का हुआ इलाज

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page