सादाबाद (सहपऊ) 20 मई । कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौरा में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सहपऊ पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव परसौरा निवासी शिव सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के अंदर बैठा हुआ था। आरोप है कि उसी गांव के गजेन्द्र सिंह उर्फ गोमकी, भागीरथ, अन्नू, विष्णु, मनीष और पुष्पेन्द्र हाथों में लाठी-डंडे एवं सरिया लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आई उसकी पत्नी रजनी देवी और पुत्र को भी आरोपियों ने पीट दिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके खिलाफ झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
युवक की गोली मारकर हत्या मामले में
May 20, 2026
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज
May 20, 2026
सिकंदराराऊ के रामपुर बट्टारी में युवक ने
May 20, 2026
हसायन : बीए चतुर्थ सेमेंस्टर में ज्योग्राफी
May 20, 2026
हसायन : गंगा मैंया के दरबार में
May 20, 2026
हसायन : लखनऊ रवाना होने से पहले
May 20, 2026
जय श्री परशुराम के जयघोष से गूंजा
May 20, 2026
Weather
Hathras
9:49 pm,
May 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























