सिकंदराराऊ (हसायन) 20 मई । जब खाकी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित न रहकर समाज के भविष्य को संवारने का संकल्प लेती है, तब मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की एक नई मिसाल स्थापित होती है। ऐसा ही सराहनीय कार्य हसायन कोतवाली पुलिस ने किया है, जहां प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम के नेतृत्व में शिक्षा से वंचित सात बच्चों का परिषदीय विद्यालय में प्रवेश कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। कोतवाली क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर और जागरूकता के अभाव में विद्यालय से दूर रह रहे बच्चों की पहचान हसायन पुलिस टीम द्वारा की गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम ने बच्चों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया और अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम के प्रयासों से सात बच्चों का सविलियन माध्यमिक विद्यालय, हसायन में विधिवत प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन, शिक्षण सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। फोटो-10 में हसायन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य न केवल पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच का भी प्रतीक है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय अवश्य भेजें। हसायन पुलिस की यह पहल साबित करती है कि खाकी वर्दी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के नौनिहालों के सपनों को नई दिशा देने और उन्हें बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए भी सदैव तत्पर है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
विद्या भारती ब्रज प्रदेश की प्रांतीय खो-खो
May 20, 2026
पुरे दिन गर्म हवाओं से झुलसता रहा
May 20, 2026
अधिक मास कथा के तृतीय दिवस पर
May 20, 2026
सहपऊ के परसौरा गांव में घर में
May 20, 2026
सहपऊ में ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी
May 20, 2026
सादाबाद में अवैध वसूली के विरोध में
May 20, 2026
सिकंदराराऊ में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध
May 20, 2026
Weather
Hathras
10:32 pm,
May 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























